69,000 शिक्षक भर्ती : पैसे लेकर अभ्यर्थियों को पास कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार

69000 शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए ठेका लेने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 7.56 लाख रुपये, अभ्यर्थियों की मार्कशीट, सहायक अध्यापक संबंधित दस्तावेज, एक डायरी जिसमें अभ्यर्थियों के रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा है। पकड़े गए आरोपियों में कुछ एजेंट है, जो शिक्षक भर्ती का परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों से वसूली करके जा रहे थे। इस रैकेट के मुख्य आरोपी फूलपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. केएल पटेल बताए जा रहे हैं, जिनके 4 कॉलेज हैं। पुलिस उनको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

69000 शिक्षक भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए राहुल नामक एक अभ्यर्थी ने एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज से शिकायत की थी। एसएसपी ने राहुल की शिकायत पर गुरुवार रात सोरांव थाने में रूद्र पति दुबे, शशि प्रकाश सरोज, हरीकृष्ण सरोज, कमल पटेल, रंजीत, केएल पटेल, मायावती दुबे और आलोक उर्फ धर्मेंद्र सरोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई कि इन लोगों ने सहायक शिक्षा भर्ती में पास कराने के लिए उससे 7.50 लाख रुपया लिया था, लेकिन जब रिजल्ट आया तो उसका नाम नहीं था। इसी प्रकरण में कार्रवाई करते हुए सोरांव पुलिस ने गुरुवार रात एसयूवी गाड़ी से भाग रहे 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए पांच से सात लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी का ठेका लिया था। इसके लिए कुछ लोगों को आंसर शीट मुहैया कराई गई थी। परीक्षा केंद्र में आंसर शीट ले जाने के लिए एक विशेष रुमाल प्रिंट कराए, जिसमें कोडिंग के थ्रू आंसर टिक किए थे। शुरुआत में अभ्यर्थियों ने एक-एक लाख रुपये एडवांस दिया था। बाकी पैसा परिणाम आने के बाद देना था। बताया जा रहा है कि सहायक अध्यापक भर्ती का परिणाम आने के बाद एजेंटों के माध्यम से अभ्यर्थियों से वसूली शुरू हो गई है। इन लोगों ने सभी कैंडिडेट के ओरिजनल मार्कशीट व अन्य डॉक्यूमेंट जमा करा लिए थे। पैसा देने के बाद वे उसे लौटा रहे थे।

प्रयागराज समेत विभिन्न जिलों में करीब 20 अभ्यर्थियों से इन्हें रुपए लेने थे। गुरुवार को बलवंत नामक एक युवक समेत कुछ अभ्यर्थियों से लगभग 7.56 लाख रुपये वसूली करके आरोपी जा रहे थे। जहां रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ का देर रात पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी पकड़ लिया। सोरांव पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपी मायापति दुबे को छोड़ अन्य सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सहायक शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनके पास से लग्जरी गाड़ियां, भारी मात्रा में धनराशि और फर्जी डाक्यूमेंट्स मिले हैं। -सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी

Related Posts

साँची स्तूप का इतिहास और रोचक बातें | Sanchi Stupa History in Hindi

Sanchi Stupa / साँची स्तूप बौद्ध स्मारक हैं, जो कि तीसरी शताब्दी ई.पू. से बारहवीं शताब्दी के बीच के हैं। यह स्तूप एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है…

आरएसएस ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ जानकारी, इतिहास RSS Information In Hindi

RSS in Hindi / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। यह भारत का एक दक्षिणपंथी, हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक, स्वयंसेवक संगठन हैं, जो भारत…

मुग़ल साम्राज्य का इतिहास और जानकारी | Mughal Empire History In Hindi

Mughal Empire / मुग़ल साम्राज्य एक इस्लामी तुर्की-मंगोल साम्राज्य था जो 1526 में शुरू हुआ, जिसने 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की…

चारमीनार का इतिहास और रोचक बातें | Charminar History in Hindi

Charminar / चार मीनार भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में स्थित विश्व प्रसिद्ध और महत्त्वपूर्ण स्मारक है। वर्तमान में यह स्मारक हैदराबाद की वैश्विक धरोहर बनी…

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल | Tourist Places in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल | Tourist Places in UP Tourist Places in UP – उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं: मथुरा      कृष्ण जन्मभूमि ·…

उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ | Tribes of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ | Tribes of Uttar Pradesh Tribes of Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ निम्न प्रकार हैं: उत्तर प्रदेश की प्रमुख अनुसूचित…

Leave a Reply

Translate »
Share via
Copy link