RBSE Admit Card 2020: राजस्थान बोर्ड 12वीं और 10वीं की बची परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी

RBSE Admit Card 2020: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की बची बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड कल यानि 10 जून 2020 को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (आरबीएसई) द्वारा डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिये गये हैं। छात्रों को आरबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड 2020 और आरबीएसई 10वीं एडमिट कार्ड 2020 उनके अपने सम्बन्धित स्कूल द्वारा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करके हार्ड कॉपी के रूप में दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड प्रवेश पत्र 2020 डाउनलोड करने के बाद छात्र अपनी सम्बन्धित परीक्षा में बैठ पाएंगे। आरबीएसई ने हाल ही में विभिन्न विभिन्न कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत बचे पेपरों के लिए डेटशीट जारी की थी, जिसके अनुसार 12वीं की बची बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 जून से 30 जून तक जबकि और 10वीं की बची परीक्षाओं का आयोजन 29 जून और 30 जून 2020 को किया जाना है।

ऐसे होगें एडमिट कार्ड डाउनलोड

आरबीएसई ने 12वीं कक्षा और 10वीं कक्षा एडमिट कार्ड 2020 को ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन एडमिट कार्ड मेन एग्जाम 2020 लिंक पर उपलब्ध कराया है, जिस पर क्लिक करके स्कूलों प्रधान या अधिकारी पहले जारी किये जा चुके आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके डाउनलोड कर पाएंगे।

RBSE Admit Card 2020 छात्रों को आरबीएसई 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड उनके अपने सम्बन्धित स्कूल द्वारा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करके दिया जाएगा।
बढ़ाये गये परीक्षा केंद्र

कोविड-19 के मद्देनजर आवश्यक सोशल डिस्टैंसिंग को सुनिश्चित कराने के लिए राजस्थान बोर्ड 12वीं और 10वीं शेष रह गयी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 6201 कर दी है, इससे पहले परीक्षा केंद्रों की संख्या 5680 थी।

आरबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 – जानें किस दिन है कौन सा पेपर

18 जून – गणित

19 जून – सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग

22 जून – भूगोल / व्यवसाय अध्ययन

23 जून – गृह विज्ञान

24 जून – चित्रकला

25 जून – हिन्दी साहित्य और अन्य क्षेत्रीय भाषा साहित्य

26 जून – संस्कृत साहित्य

27 जून – अंग्रेजी साहित्य/टंकण लिपि (हिन्दी)

29 जून – कंठसंगीत/नृत्य कत्थक/वाद्य संगीत

30 जून – मनोविज्ञान

आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2020 – जानें किस दिन है कौन सा पेपर

29 जून – सामाजिक विज्ञान

30 जून- गणित

Related Posts

साँची स्तूप का इतिहास और रोचक बातें | Sanchi Stupa History in Hindi

Sanchi Stupa / साँची स्तूप बौद्ध स्मारक हैं, जो कि तीसरी शताब्दी ई.पू. से बारहवीं शताब्दी के बीच के हैं। यह स्तूप एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है…

आरएसएस ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ जानकारी, इतिहास RSS Information In Hindi

RSS in Hindi / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। यह भारत का एक दक्षिणपंथी, हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक, स्वयंसेवक संगठन हैं, जो भारत…

मुग़ल साम्राज्य का इतिहास और जानकारी | Mughal Empire History In Hindi

Mughal Empire / मुग़ल साम्राज्य एक इस्लामी तुर्की-मंगोल साम्राज्य था जो 1526 में शुरू हुआ, जिसने 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की…

चारमीनार का इतिहास और रोचक बातें | Charminar History in Hindi

Charminar / चार मीनार भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में स्थित विश्व प्रसिद्ध और महत्त्वपूर्ण स्मारक है। वर्तमान में यह स्मारक हैदराबाद की वैश्विक धरोहर बनी…

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल | Tourist Places in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल | Tourist Places in UP Tourist Places in UP – उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं: मथुरा      कृष्ण जन्मभूमि ·…

उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ | Tribes of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ | Tribes of Uttar Pradesh Tribes of Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ निम्न प्रकार हैं: उत्तर प्रदेश की प्रमुख अनुसूचित…

Leave a Reply

Translate »
Share via
Copy link