दुनिया के लिए पहले भी मुसीबत बन चुके हैं ये 10 वायरस, एक तो कोरोना का पूर्वज ही है

कोरोना वायरस या कोविड-19 वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। 200 से अधिक देश कोरोना वायरस के किसी युद्ध की तरह लड़ रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण इस वक्त दुनिया में 1,519,442 लोग संक्रमित हैं और 88,543 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पूरी दुनिया में महामारी फैली हो। इससे पहले भी कोरोना जैसे कई वायरस दुनिया में तबाही मचा चुके हैं। साइंटिफिक अमेरिकन मैगजीन के मुताबिक पृथ्वी पर करीब छह लाख वायरस हैं जो इंसान के लिए खतरनाक हैं। आइए जानते हैं कोरोना जैसे कुछ वायरस के बारे में…

इंफ्लूएंजा :

भारत में हर साल इंफ्लूएंजा के करीब 1 करोड़ मामले सामने आते हैं। यह भी महामारी की श्रेणी में ही आता है और इसके लक्षण भी कोरोना वायरस जैसे ही हैं। 1580 के करीब यह रूस, यूरोप और अफ्रीका में फैला था। रोम में इसके कारण 8,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इस वायरस ने 1918 में भी भारी तबाही मचाई थी।


रैबीज :

रैबीज के बारे में आपको पता ही होगा। रैबीज पालतू कुत्तों के काटने से फैलता है। इस वायरस का पता पहली बार 1920 में चलाथा। यदि कुत्ते के काटने पर इलाज ना हो तो इंसान की जान भी जा सकती है। रैबीज के मामले भारत और अफ्रीका में अधिकतर देखे जाते हैं।


डेंगू :

डेंगू मच्छरों के काटने से फैलता है और दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरों में हर साल इसके कई मामले सामने आते हैं, हालांकि इससे मरने वालों की प्रतिशत 20 ही है। डेंगू के बारे में पहली जानकारी 1950 में फिलीपींस और थाईलैंड में मिली थी।


मारबर्ग वायरस:

यह वायरस 1967 में जर्मनी के एक लैब से लीक हो गया था। यह वायरस बंदरों से इंसान के शरीर में पहुंचा था। इस वायरस से संक्रमित होने वाले शख्स को तेज बुखार होता था और शरीर से खून निकलता था। मारबर्ग एक जानलेवा वायरस था।


इबोला वायरस :

इबोला का पता पहली बार 1976 में कांगो और सूडान में चला था। इस वायरस के कारण भी कई लोगों की मौत हुई थी। 1976 के बाद इस वायरस ने 2014 में अफ्रीका में तबाही मचाई थी।


स्मॉलपॉक्स :

स्मॉलपॉक्स को चेचक भी कहा जाता है। स्मॉलपॉक्स को खत्म करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1980 में मुहिम चलाई थी जिसके बाद लोगों को टीके लगाए गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि 20वीं सदी में इस रोग से 30 करोड़ लोगों की जान चली गई थी।


हंता वायरस :

हंता वायरस का आपने हाल ही में नाम सुना होगा, जब कोरोनो के तुरंत बाद चीन में हंता वायरस से एक शख्स की मौत हो गई, लेकिन आपको बता दे कि इस वायरस के बारे में पहली बार 1993 में पता चला था। यह वायरस चूहों से फैला था और इसके कारण चंद दिनों में 600 लोगों की मौत हो गई थी।


मर्स :

मर्स वायरस के बारे में 2012 में पता चला था। सबसे पहले यह सऊदी अरब में फैला था। इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति में निमोनिया और कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे। इस वायरस से संक्रमित होने पर बचने की संभावना 50 फीसदी ही होती है। कहा जाता है कि मर्स भी कोरोना परिवार का ही वायरस है।


सार्स :

सार्स को कोरोना वायरस के पूर्वज का दर्जा मिला है। यह वायरस भी कोरोना की तरह चीन से ही फैला। सार्स चीन के गुआंगडांग प्रांत से आया था। यह वायरस भी चमगादड़ों से ही इंसानों में पहुंचा था। इस वायरस ने दो साल में आठ हजार लोगों की जान ली थी। सार्स दुनिया के 26 देशों में फैला था।


एचआईवी :

इसका पूरा नाम ह्युमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस है। एचआईवी से पीड़ित होने पर बचने की संभावना बहुत ही कम होती है, क्योंकि इससे संक्रमित 96 फीसदी लोगों की मौत हो चुकी है। यह पहली बार 1980 में सामने आया था और अब तक यह 3.20 करोड़ लोगों की जान ले चुका है।

Related Posts

साँची स्तूप का इतिहास और रोचक बातें | Sanchi Stupa History in Hindi

Sanchi Stupa / साँची स्तूप बौद्ध स्मारक हैं, जो कि तीसरी शताब्दी ई.पू. से बारहवीं शताब्दी के बीच के हैं। यह स्तूप एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है…

आरएसएस ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ जानकारी, इतिहास RSS Information In Hindi

RSS in Hindi / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। यह भारत का एक दक्षिणपंथी, हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक, स्वयंसेवक संगठन हैं, जो भारत…

मुग़ल साम्राज्य का इतिहास और जानकारी | Mughal Empire History In Hindi

Mughal Empire / मुग़ल साम्राज्य एक इस्लामी तुर्की-मंगोल साम्राज्य था जो 1526 में शुरू हुआ, जिसने 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की…

चारमीनार का इतिहास और रोचक बातें | Charminar History in Hindi

Charminar / चार मीनार भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में स्थित विश्व प्रसिद्ध और महत्त्वपूर्ण स्मारक है। वर्तमान में यह स्मारक हैदराबाद की वैश्विक धरोहर बनी…

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल | Tourist Places in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल | Tourist Places in UP Tourist Places in UP – उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं: मथुरा      कृष्ण जन्मभूमि ·…

उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ | Tribes of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ | Tribes of Uttar Pradesh Tribes of Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ निम्न प्रकार हैं: उत्तर प्रदेश की प्रमुख अनुसूचित…

Leave a Reply

Translate »
Share via
Copy link