उत्तर प्रदेश में अब कई जिलों में प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क बनने जा रहे है। पीपीपी माडल पर बनाए जाने वाले यह पार्क से राज्य के औद्योगिक माहौल बदलेगा। इसकी वजह से निर्यात कारोबार में इजाफा होगा। जिन जिलों में पार्क विकसित करने का इरादा है, उनमें लखनऊ, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, औरया, हमीरपुर, जालौन,नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ,आजमगढ़, अम्बेडकर नगर, गोरखपुर और प्रयागराज को शामिल किया गया है।
राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पहला एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल पार्क आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नजदीक उन्नाव में बनेगा। इसके लिए जिले के करौराकलां गांव में जमीन चिन्हित की गई है। इन प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क में टेक्सटाइल और रेडीमेड गार्मेंट, फूड प्रोसेसिंग, परफ्यूम, पीतल के उत्पाद, खिलौने तथा इलेक्ट्रानिक्स उपकरण बनाने वाले उद्योग लगाए जा सकेंगे।
Join us on
Uttar Pradesh Industrial / Commercial Park and Business City – उत्तर प्रदेश के इंडस्ट्रियल / कमर्शियल पार्क एंड बिज़नेस सिटी निम्न प्रकार हैं:
पार्क/सिटी का नाम | स्थान |
---|---|
नालेज पार्क | ग्रेटर नोएडा |
लेदर टेक्नोलॉजी पार्क | बंथरा (उन्नाव) |
एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल पार्क | आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नजदीक उन्नाव |
एयररेल एवं होंजरी पार्क | कानपुर |
ट्रेनिंग सिटी | गाजियाबाद, कानपुर |
सॅटॅलाइट सिटी | कानपुर व उन्नाव के बीच |
प्लास्टिक सिटी | कानपुर व जौनपुर |
साइंस सिटी | लखनऊ |
इलेक्ट्रॉनिक सिटी | नोएडा व आगरा |
टॉए सिटी | ग्रेटर नोएडा |
साइबर सिटी | कानपुर |
लेदर निर्यात संवर्द्धन औद्योर्गिक पार्क | आगरा |
जैव प्रौद्योगिकी पार्क | लखनऊ |
राज्य स्तरीय सोलर पार्क | लखनऊ |
मेमोरी लैब | लखनऊ |
हैरिटेज सिटी | आगरा व लखनऊ |
इको नॉलेज पार्क | खुसरोबाग (प्रयागराज), इटावा |
ट्रैफिक पार्क | कानपुर |
लायन सफारी पार्क | इटावा |
सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क | लखनऊ |
डॉ. भीमराव बहुजन नायक पार्क | लखनऊ |
जय प्रकाश नारायण अतर्राष्ट्रीय केन्द्र | लखनऊ |
बायो टेक्नोलॉजी पार्क | लखनऊ |
राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल | नॉएडा |
एग्रो पार्क | वाराणसी व बाराबंकी |
महिला उद्यमी पार्क | ग्रेटर नोएडा |
मेगा फ़ूड पार्क | जगदीशपुर (अमेठी) |
डिस्कवरी पार्क | अमेठी |
प्रथम निर्यात सम्वर्द्धन औद्योगिक पार्क | ग्रेटर नोएडा |
सूचना प्रौद्योगिकी पार्क | नोएडा, प्रयागराज, मुरादाबाद, आगरा, लखनऊ, कानपुर व वाराणसी |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उद्यमिता विकास पार्क | एचबीटीआई (कानपुर) |
कांशीराम ग्रीन (ईको) गार्डन | लखनऊ |
लोहिया पार्क | लखनऊ |
खेल गाँव | प्रयागराज व आगरा |
ग्रीन पार्क अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | कानपुर |
नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी | प्रयागराज |
एग्रो प्रोससिंग जोन (कृषि पार्क) | लखनऊ, वाराणसी, हापुड़ व सहारनपुर |