बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल

बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल

गया –

गया पटना से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हिन्दुओ के लिए पवित्र तीर्थ स्थान है। गया में विष्‍णुपद मंदिर प्रमुख है। दंतकथाओं के अनुसार भगवान विष्णु के पांव के निशान पर इस मंदिर का निर्माण कराया गया है। यहाँ का पितृपक्ष मेला तो देश और दुनिया में काफी मशहूर है। गया का प्रेतशिला पर्वत दर्शनीय है जो फाल्गु नदी के पास स्थित है। गया में बौद्ध धर्म के संस्‍थापक भगवान बुद्ध को बोधज्ञान प्राप्‍त हुआ था जो स्थान (बोधगया) गया से 17 किमी. की दूरी पर स्थित है।

पटना –

बिहार की राजधानी पटना गंगा व सोन नदी के तट पर स्थित है। इसका प्राचीन नाम पटलिपुत्र है। पटना में पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र संजय गाँधी जेविक उद्यान, बिहार संग्रहालय, गोलघर, बुद्ध स्मृति पार्क, हनुमान मंदिर, बड़ी पटन देवी, छोटी पटन देवी मंदिर, अगम कुआँ, कुम्हरार, क़िला हाउस, शहीद स्मारक, एको पार्क, तारामंडल आदि प्रमुख है। पटना सिख भक्तों के लिए एक प्रमुख तीर्थ है क्योंकि इसे अंतिम सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्मस्थान माना जाता है।

राजगीर –

राजगीर सात पहाड़ियों छठगिरि, रत्नागिरी, शैलगिरि, सोनगिरि, उदयगिरि, वैभरगिरि एवं विपुलगिरि से मिलकर बना है। यह पटना से 102 किमी और नालन्दा से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। यहा हर पहाड़ी पर कोई न कोई धर्म जैसे जैन, बौद्ध या हिन्दू मंदिर है। राजगीर के प्रसिद्द पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र सोन भंडार, मगध राजा जरासंध का अखाड़ा, गर्म जल के कुण्ड (ब्रह्म कुण्ड और मखदूम कुण्ड), विश्व शांति स्तूप हैं।

नालंदा –

विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना 450 ईसवीं में गुप्त शासक कुमारगुप्‍त ने की थी। नालंदा दुनिया भर में प्राचीन काल में सबसे बड़ा अध्ययन का केंद्र था दुनिया भर के छात्र यहाँ पढ़ाई करने आते थे। 12वीं शताब्दी में बख़्तियार ख़िलजी ने आक्रमण करके इस विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया।

वैशाली –

वैशाली भगवान महावीर की जन्म स्थली है। वैशाली में अशोक स्‍तम्भ, बौद्ध स्‍तूप, विश्व शांति स्तूप आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

सीतामढ़ी –

सीतामढ़ी को सीता के जन्मस्थान के रूप में प्रसिद्द है। सीतामढ़ी के प्रमुख पर्यटन स्थल जानकी स्थान मंदिर, उर्बीजा कुंड, हलेश्वर स्थान, पंथ पाकड़, बगही मठ आदि है।

जल मंदिर, पावापुरी –

बिहार राज्य के पावापुरी गाँव में स्थित जैन धर्म का पवित्र मंदिर है जिसे जलमंदिर के नाम से जाना जाता है। यह जैन धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक है।

Related Posts

Celebrating Nowruz: Embracing the Arrival of Spring and New Beginnings

Nowruz Celebrations Around the World: A Festive Spectacle

Nowruz, the ancient Persian New Year celebration, is not confined to Iran but is observed by millions of people across various countries and cultures. This vibrant festival,…

Celebrating Nowruz: Embracing the Arrival of Spring and New Beginnings

Celebrating Nowruz: Embracing the Arrival of Spring and New Beginnings

Introduction: Nowruz, often referred to as Persian New Year, is a traditional festival celebrated by various cultures and communities, particularly those in the Middle East, Central Asia,…

साँची स्तूप का इतिहास और रोचक बातें | Sanchi Stupa History in Hindi

Sanchi Stupa / साँची स्तूप बौद्ध स्मारक हैं, जो कि तीसरी शताब्दी ई.पू. से बारहवीं शताब्दी के बीच के हैं। यह स्तूप एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है…

आरएसएस ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ जानकारी, इतिहास RSS Information In Hindi

RSS in Hindi / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। यह भारत का एक दक्षिणपंथी, हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक, स्वयंसेवक संगठन हैं, जो भारत…

मुग़ल साम्राज्य का इतिहास और जानकारी | Mughal Empire History In Hindi

Mughal Empire / मुग़ल साम्राज्य एक इस्लामी तुर्की-मंगोल साम्राज्य था जो 1526 में शुरू हुआ, जिसने 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की…

चारमीनार का इतिहास और रोचक बातें | Charminar History in Hindi

Charminar / चार मीनार भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में स्थित विश्व प्रसिद्ध और महत्त्वपूर्ण स्मारक है। वर्तमान में यह स्मारक हैदराबाद की वैश्विक धरोहर बनी…

Leave a Reply

Translate »
Share via
Copy link