भारत की 6 सबसे पावरफुल और प्रभावशाली महिलाएं

किसी ने ठीक ही कहा है “महिलाएं समाज के निर्माण की आधार होती हैं!” आज पूरा विश्व इस बात की गवाही दे रहा है कि महिलाएं आज किसी से कम नहीं हैं। यह नारी शक्ति है; आज की नारी बाधाओं को चुनौती देती है और दुनिया जीत लेती है। हम जानते हैं कि एक औरत होना आसान नहीं है, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो इसे अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आसान बना देती हैं। हमें गर्व है इनपर।

पुराणों में भी कहा गया है ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ अर्थात् जहाँ नारियों की पूजा की जाती है, उन्हें सम्मान दिया जाता है, देवता वहीं निवास करते हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं। अभी 29 फरवरी’ 2020 की ही बात ले लें, मेजर जनरल डॉ. माधुरी कानिटकर ने भारतीय सेना में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हें फोर्स की दूसरी सबसे बड़ी पोजीशन लेफ्टिनेंट जनरल का पद मिला है और वे बन गई हैं इस पद को हासिल करने वाली देश की तीसरी महिला लेफ्टिनेंट जनरल। बधाई हो माधुरी!

आज हमारे देश की महिलाएं भारत की प्रगति में योगदान तो दे ही रही हैं, साथ ही साथ परिवार की आर्थिक समृद्धि में भी हाथ बढ़ा रही हैं। सच में एक नारी कुछ भी कर सकती है! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, हम आपके लिए पूरे भारत से उन महिलाओं की एक सूची लेकर आए हैं, जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम किया है और पूरे भारत को सम्मान दिलाया है! वैसे तो लिस्ट में ढेरों नाम आते हैं पर आज हम उनमें से 10 महिलाओं की बात करेंगे।

भारत की 6 सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट

Nirmala Sitharaman

1# निर्मला सीतारमण

इनका नाम आज पूरे देश में गूँज रहा है, ये हैं भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक। 60 वर्षीया, निर्मला सीतारमण ने फोर्ब्स लिस्ट में 34वां स्थान हासिल किया है। वे हैं भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री जो हमारे देश के लिए बहुत गौरव की बात है। उन्होंने इस साल 2020 में यूनियन बजट पेश किया है और 2019 में अपना पहला बजट पेश किया था। वे 2017 में भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। इनके रक्षा मंत्री के कार्यकाल में पुलवामा अटैक के 13 दिनों के भीतर पाकिस्तान के बालाकोट में आतकवादियों के ठिकानों पर हमला कर उन्हें मार गिराया गया था, यह भी बहुत सराहनीय था। सच में निर्मला सीतारमण ने महिला सशक्तिकरण की नई परिभाषा गढ़ी है।

Zia Mody

2# जिया मोदी

2019 में जिया मोदी को फॉर्च्यून इंडिया के लिस्ट में भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में पहला स्थान मिला है। वह फोर्ब्स इंडिया (2013, 2014 और 2015) द्वारा ‘भारत की 10 सबसे शक्तिशाली महिलाओं’ में से एक के रूप में लिस्टेड हैं।

जिया मोदी AZB & Partners (भारत की एक लीडिंग लॉ फर्म) की फाउंडर व मैनेजिंग पार्टनर हैं व भारत की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट अटॉर्नी हैं। जिया अपने नेगोटिएशन स्किल्स और एक कामयाब बिज10 नेस वूमेन के रूप में जानी जाती हैं। एक लीगल प्रोफेशन में खुद को स्थापित के लिए उन्होंने बेशक काफी संघर्ष किया है। वह वास्तव में उन सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं, जो लीगल प्रोफेशन में अपना कैरियर बनाना चाहती हैं और अपने दम पर नाम कमाना चाहती हैं।

Kiran Mazumdar Shaw

3# किरण मजूमदार शॉ

किरण मजूमदार शॉ भारत की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी ‘बायोकॉन लिमिटेड’ की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी कंपनी आज एशिया की एक लीडिंग फार्मास्यूटिकल कंपनी है। उनकी कंपनी ने बड़े वैश्विक बाजारों में बायोसिमिलर्स के लॉन्च का बीड़ा उठाया है और इन बायोसिमिलर का उपयोग कैंसर और डायबिटीज जैसे विभिन्न बिमारियों के उपचार में किया जा रहा है। भारत की बायोटेक क्वीन, किरण मजूमदार एक समाज-सेविका भी हैं। उनकी एक पहल, ‘द मजूमदार शॉ मेडिकल सेंटर’ का उद्देश्य कम खर्च पर एक विश्व स्तरीय कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर बनाना है। भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे दो प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से भी नवाजा है।

Roshni Nadar Malhotra

4# रोशनी नादर मल्होत्रा

फोर्ब्स द्वारा द वर्ल्ड्स मोस्ट पावरफुल वुमन 2019 की वार्षिक सूची में 54वें स्थान पर, रोशनी नादर मल्होत्रा ​​एचसीएल एंटरप्राइज की सीईओ और एक्सेक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उन्होंने HCL के फाउंडर, अपने पिता शिव नादर से फॅमिली एम्पायर की बागडोर संभाली है। अपनी कंपनी की कमान संभालने के अलावा, वह कई सामाजिक कार्यों में भी शामिल हैं। वह ‘विद्याज्ञान स्कूल प्रोजेक्ट’ की इन चार्ज हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत, उत्तर प्रदेश में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के टैलेंटेड व इंटेलिजेंट बच्चों के लिए दो फ्री बोर्डिंग स्कूल का संचालन किया गया है।

Nita Ambani

5# नीता अंबानी

नीता अंबानी – नाम ही काफी है! आज पूरे देश में इनकी पहचान है, इसलिए नहीं कि ये एक अरबपति रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी हैं बल्कि इन्होंने अपनी खुद की एक पहचान बनाई है। वह एक स्मार्ट बिजनेसवूमेन और एक समाजसेवी हैं। वह रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं व साथ साथ एक इंटरनेशनल स्कूल, क्रिकेट टीम, चैरिटी और बहुत कुछ की बागडोर संभाली हुई हैं। उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन के तहत और ग्रामीण विकास, सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं, माध्यमिक शिक्षा आदि लिए कार्य कर रही हैं। नीता का योगदान भारत की सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है!

Mary Kom

6# मैरी कॉम

मैरी कॉम एक ऐसी व्यक्तित्व हैं जिन पर फिल्म बनाई गई है। मैरी ने कुल 8 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैडल जीतकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और बन गई हैं दुनिया की सबसे महान बॉक्सर। यह रिकॉर्ड महिला और पुरुष दोनों में मैरी ने बनाया है और 8 मेडल्स में से 7 गोल्ड मैडल है और एक सिल्वर। इन्होंने इतने मेडल्स जीते हैं कि उसपर पूरी एक किताब लिखी जा सकती है। भारत सरकार ने मैरी को पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सबसे सम्माननीय पुरस्कार से नवाजा है। उन्होंने एक इतिहास रच दिया है और एथलीट्स के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। मैरी कॉम को नमन।

Tags:- most powerful women in the world, forbes powerful womens list 2018 india, 50 most powerful women, influential women today, forbes 100 most influential 2019, successful womens names in india, famous women in india, influential women in delhi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply