Father’s Day 2020 Interesting Facts: वह महिला जिसने फादर्स डे की शुरुआत की, रोचक बातें

फादर्स डे की शुरुआत एक महिला ने की थी जिसके मन में अपने पिता के प्रति काफी सम्मान था। उसके पिता ने मां की मृत्यु के बाद पांच बच्चों की परवरिश मां की तरह की थी।

फादर्स डे की शुरुआत का क्रेडिट वॉशिंगटन के स्पोकन शहर की रहने वाली सोनोरा स्मार्ट डॉड को दिया जाता है। उनके पिता विलियम स्मार्ट थे। उनकी मां का निधन एक बच्चे की पैदाइश के दौरान हो गया था। पत्नी के निधन के बाद विलियम ने बच्चों की परवरिश की। इससे सोनोरा के मन में पिता के प्रति काफी सम्मान पैदा हो गया। 1909 में मदर्स डे के मौके पर सोनोरा अपने पिता के साथ एक चर्च में उपदेश सुन रही थीं। मदर्स डे के बारे में जानकर उनके मन में ख्याल आया कि पिताओं को सम्मान देने के लिए तो कई दिन ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने फादर्स डे मनाने का आइडिया रखा। डॉड के आइडिया पर वॉशिंगटन में 1910 में पहली बार फादर्स डे मनाया गया। डॉड चाहती थीं कि उनके पिता के जन्मदिन के मौके पर 5 जून को फादर्स डे मनाया जाए लेकिन प्लानिंग में कुछ दिक्कत की वजह से इसे 19 जून, 1910 को मनाया गया। उस दिन रविवार का दिन था।

अमेरिका में लोकप्रिय हुआ डॉड का आइडिया

डॉड का आइडिया अमेरिका में लोकप्रिय हो गया। उसके बाद वहां नैशनल फादर्स डे के लिए दो कमिटियां बनाई गईं। एक कमिटी 1921 में वर्जीनिया में और दूसरी कमिटी 1936 में न्यू यॉर्क शहर में। अमेरिकी राष्ट्रपति वूड्रॉ विल्सन ने 1913 में फादर्स डे मनाने के आइडिया को मंजूरी दी और 1916 में फादर्स डे के समारोह में शिरकत के लिए स्पोकन शहर का दौरा किया। अमेरिका में 1966 में राष्ट्रपति के अध्यादेश के माध्यम से जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे के तौर पर मनाने का फैसला किया गया। 1972 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किया जिससे फादर्स डे को स्थायी मान्यता मिल गई। धीरे-धीरे फादर्स डे पूरी दुनिया में मशहूर होने लगा।

थाइलैंड में राजा का जन्मदिन फादर्स डे

थाइलैंड में राजा के जन्मदिन को नैशनल फादर्स डे के तौर पर भी मनाया जाता है। इस दौरान आतिशबाजी होती है। कार्यक्रमों का आयोजन होता है जिसमें पिता के महत्व पर भाषण दिया जाता है। इसके अलावा चैरिटी का काम भी होता है। लोग रक्तदान करते हैं और बंदी बनाए गए जानवरों को आजाद करते हैं।

फादर्स डे की तारीख

दुनिया के ज्यादातर देशों में फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। वहीं कुछ क्रिस्चन देशों जैसे स्पेन, पुर्तगाल और इटली में फादर्स डे सेंट जोसफ डे के मौके पर 19 मार्च को मनाया जाता है।

Related Posts

साँची स्तूप का इतिहास और रोचक बातें | Sanchi Stupa History in Hindi

Sanchi Stupa / साँची स्तूप बौद्ध स्मारक हैं, जो कि तीसरी शताब्दी ई.पू. से बारहवीं शताब्दी के बीच के हैं। यह स्तूप एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है…

आरएसएस ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ जानकारी, इतिहास RSS Information In Hindi

RSS in Hindi / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। यह भारत का एक दक्षिणपंथी, हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक, स्वयंसेवक संगठन हैं, जो भारत…

मुग़ल साम्राज्य का इतिहास और जानकारी | Mughal Empire History In Hindi

Mughal Empire / मुग़ल साम्राज्य एक इस्लामी तुर्की-मंगोल साम्राज्य था जो 1526 में शुरू हुआ, जिसने 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की…

चारमीनार का इतिहास और रोचक बातें | Charminar History in Hindi

Charminar / चार मीनार भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में स्थित विश्व प्रसिद्ध और महत्त्वपूर्ण स्मारक है। वर्तमान में यह स्मारक हैदराबाद की वैश्विक धरोहर बनी…

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल | Tourist Places in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल | Tourist Places in UP Tourist Places in UP – उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं: मथुरा      कृष्ण जन्मभूमि ·…

उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ | Tribes of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ | Tribes of Uttar Pradesh Tribes of Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ निम्न प्रकार हैं: उत्तर प्रदेश की प्रमुख अनुसूचित…

Leave a Reply

Translate »
Share via
Copy link