UP BEd JEE 2020 Exam Date: अब इस दिन होगी उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा, जानें प्रवेश पत्र डाउनलोड की संभावित तिथि

UP BEd JEE 2020 Exam Date: लखनऊ विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश राज्य के विश्वविद्यालयों और उनसे सम्बद्ध, सहयुक्त और घटक महाविद्यालयों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 (यूपी बीएड जेईई 2020) के लिए एक बार फिर से नई तिथि की घोषणा है। विश्वविद्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार यूपी बीएड जेईई 2020 एग्जाम डेट को 29 जुलाई निर्धारित किया है। इससे पहले प्रवेश परीक्षा की तिथि को पहले 8 अप्रैल और फिर 22 अप्रैल 2020 निर्धारित किया गया था, लेकिन कोविड-19 के चलते परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी।

इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए उम्मीदवारों से परीक्षा केंद्र बदलने के लिए अप्लीकेशन विंडो ओपेन की थी और इसके लिए पहले 14 जून और फिर बाद में 19 जून 2020 अंतिम तिथि निर्धारित की गयी थी। विश्वविद्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 1.1 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा केंद्र में बदलाव के लिए आवेदन किया है।

यूपी बीएड जेईई 2020 एग्जाम डेट की घोषणा के साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा राज्य के 60 जिलों में आयोजित होनी है, जबकि पहले यह 16 जिलों में ही आयोजित होनी थी। उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 में 4 लाख 32 हजार उम्मीदवार सम्मिलित होंगे और परीक्षा के दौरान कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2020

यूपी बीएड जेईई 2020 एग्जाम डेट की घोषणा के बाद जरूरी है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराये जाने की तिथि पता हो। हालांकि, विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2020 के बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं करायी है।

बता दें कि यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाती है और इस छठीं बार आयोजन करने जा रहा है। यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दो लाख सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण किया जाना है।

Related Posts

साँची स्तूप का इतिहास और रोचक बातें | Sanchi Stupa History in Hindi

Sanchi Stupa / साँची स्तूप बौद्ध स्मारक हैं, जो कि तीसरी शताब्दी ई.पू. से बारहवीं शताब्दी के बीच के हैं। यह स्तूप एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है…

आरएसएस ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ जानकारी, इतिहास RSS Information In Hindi

RSS in Hindi / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। यह भारत का एक दक्षिणपंथी, हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक, स्वयंसेवक संगठन हैं, जो भारत…

मुग़ल साम्राज्य का इतिहास और जानकारी | Mughal Empire History In Hindi

Mughal Empire / मुग़ल साम्राज्य एक इस्लामी तुर्की-मंगोल साम्राज्य था जो 1526 में शुरू हुआ, जिसने 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की…

चारमीनार का इतिहास और रोचक बातें | Charminar History in Hindi

Charminar / चार मीनार भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में स्थित विश्व प्रसिद्ध और महत्त्वपूर्ण स्मारक है। वर्तमान में यह स्मारक हैदराबाद की वैश्विक धरोहर बनी…

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल | Tourist Places in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल | Tourist Places in UP Tourist Places in UP – उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं: मथुरा      कृष्ण जन्मभूमि ·…

उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ | Tribes of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ | Tribes of Uttar Pradesh Tribes of Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ निम्न प्रकार हैं: उत्तर प्रदेश की प्रमुख अनुसूचित…

Leave a Reply

Translate »
Share via
Copy link