DU में 8 जून से शुरू होंगे एडमिशन, विवि ने जारी किया अस्थायी शेड्यूल

दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए एक अस्थायी शेड्यूल जारी किया है जिसके अनुसार रजिस्ट्रेशन पोर्टल 8 जून से खोलने की बात कही गई है. यहां देखें पूरा शेड्यूल

दिल्ली विश्वविद्यालय Delhi University ने स्नातक स्तर पर प्रवेश (undergraduate admission) के लिए एक अस्थायी शेड्यूल जारी किया है. इस शेड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन पोर्टल 8 जून से खुल जाएगा. एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्र‍िया 30 जून तक जारी रहेगी.

बता दें कि ये पोर्टल 31 जुलाई से 9 अगस्त तक परीक्षा परिणामों के बाद 12 वीं के लिए मार्क्स को फिर से अपडेट करेगा. इसके बाद नये शेड्यूल के अनुसार डीयू पहली कट ऑफ 11 अगस्त को जारी कर सकता है.बता दें कि डीयू में यूजी दाख‍िले मेरिट के आधार पर होते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र अपने सभी एकेडमिक डॉक्यूमेंट तैयार रखें.

DU Admission 2020 Dates
Notification for DU 2020 admission releases on 8 Jun 2020
DU 2020 application form for merit based admission releases on 8 Jun 2020
Last date to submit the DU application form 30 Jun 2020
Students can update class 12 marks on 31 Jul to 9 Aug
DUET 2020 registration dates to be announced
Issuance of DUET 2020 admit card to be announced
DUET 2020 exam date 02-09 Jun 2020
1st cut off list b/w 11 to 14 Aug 2020
2nd cut off list b/w 18 to 20 Aug 2020
3rd cut off list b/w 23 to 25 Aug 2020
4th cut off list b/w 28 to 31 Aug 2020
5th cut off list b/w 03 to 05 Sep 2020
6th cut off list b/w 08 to 09 Sep 2020

प्रभावित होगा पूरा सिस्टम

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन है. ऐसे में देर से शुरू हो रहे एडमिशन प्रोसेस में कई बदलाव होंगे. जैसे कि इस बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एडमिशन होंगे. ऐसे में यात्रा सहित तमाम ऐसे एहतियात लागू होंगे जिससे डीयू में पूर्वोत्तर या दक्षिण भारत या पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के छात्रों का आना अब उतना आसान नहीं हो पाएगा. एक्सपर्ट के अनुसार इसका असर यहां की कटआफ मेरिट पर भी पड़ सकता है. यही नहीं पूर्वोत्तर, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से एससी,एसटी वर्ग के छात्रों की संख्या भी घट सकती है.

बता दें कि डीयू दाखिला का इंतजार एनसीआर के विश्वविद्यालयों को भी रहता है. यहां की स्नातक की निर्धारित सीटें भर जाने के बाद ये छात्र आसपास के विश्वविद्यालयों में अपनी सुविधा के अनुसार दाखिला लेते हैं. ऐसी संभावना है कि अगस्त या सितंबर के बाद निजी विश्वविद्यालय अपनी दाखिला प्रक्रिया बंद करें. इसके अलावा राजधानी में छात्रों के कम आने के कारण बहुत संभावना है कि यहां पर छात्रों को किराए पर पीजी व हास्टल देकर मोटी कमाई करने वाले लोग अब अपना किराया कम करेंगे. इसकी वजह ये है कि अब दूर रहकर पढ़ने वाले छात्रों की संख्या भी घटेगी.

Related Posts

साँची स्तूप का इतिहास और रोचक बातें | Sanchi Stupa History in Hindi

Sanchi Stupa / साँची स्तूप बौद्ध स्मारक हैं, जो कि तीसरी शताब्दी ई.पू. से बारहवीं शताब्दी के बीच के हैं। यह स्तूप एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है…

आरएसएस ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ जानकारी, इतिहास RSS Information In Hindi

RSS in Hindi / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। यह भारत का एक दक्षिणपंथी, हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक, स्वयंसेवक संगठन हैं, जो भारत…

मुग़ल साम्राज्य का इतिहास और जानकारी | Mughal Empire History In Hindi

Mughal Empire / मुग़ल साम्राज्य एक इस्लामी तुर्की-मंगोल साम्राज्य था जो 1526 में शुरू हुआ, जिसने 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की…

चारमीनार का इतिहास और रोचक बातें | Charminar History in Hindi

Charminar / चार मीनार भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में स्थित विश्व प्रसिद्ध और महत्त्वपूर्ण स्मारक है। वर्तमान में यह स्मारक हैदराबाद की वैश्विक धरोहर बनी…

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल | Tourist Places in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल | Tourist Places in UP Tourist Places in UP – उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं: मथुरा      कृष्ण जन्मभूमि ·…

उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ | Tribes of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ | Tribes of Uttar Pradesh Tribes of Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ निम्न प्रकार हैं: उत्तर प्रदेश की प्रमुख अनुसूचित…

Leave a Reply

Translate »
Share via
Copy link