Rajasthan JE Recruitment 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, जिनमें सार्वजनिक निर्माण, जल संसाधन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड शामिल हैं, में जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के कुल 1054 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 02 अप्रैल 2020 निर्धारित की गयी है। आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक पर जाएं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 13 फरवरी 2020 को अपने ऑफिशियल वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी शॉर्ट नोटिस (विज्ञापन सं. 01/2020) के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 04 मार्च से आरंभ हुए और 2 अप्रैल को मध्य रात्रि 11.59 बजे तक भरे जा सकेंगे।
इन पदों के लिए होनी है भर्ती
ए. सार्वजनिक निर्माण विभाग | पदों की संख्या |
जूनियर इंजीनियर (सिविल-डिग्री) | 276 पद |
जूनियर इंजीनियर (सिविल-डिप्लोमा) | 69 पद |
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल-डिग्री) | 29 पद |
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल -डिप्लोमा) | 06 पद |
बी. जल संसाधन विभाग | पदों की संख्या |
जूनियर इंजीनियर (सिविल-डिग्री) | 149 पद |
जूनियर इंजीनियर (सिविल-डिप्लोमा) | 307 पद |
जूनियर इंजीनियर (मेकेनिकल-डिग्री) | 02 पद |
जूनियर इंजीनियर (मेकेनिकल -डिप्लोमा) | 04 पद |
सी. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग | पदों की संख्या |
जूनियर इंजीनियर (सिविल-डिग्री) | 66 पद |
जूनियर इंजीनियर (सिविल-डिप्लोमा) | 69 पद |
डी. राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड | पदों की संख्या |
जूनियर इंजीनियर (सिविल-डिग्री) | 59 पद |
जूनियर इंजीनियर (सिविल-डिप्लोमा) | 15 पद |
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल-डिग्री) | 04 पद |
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल -डिप्लोमा) | 01 पद |
कुल पदों की संख्या – 1054
गैर अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र के लिए रिक्तियों के विवरण के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
ये होनी चाहिए योग्यता
राजस्थान जूनियर इंजीनियर संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2020 में डिप्लोमा स्तर के पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में डिप्लोमा उत्तीर्ण और डिग्री स्तर के पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त होना चाहिए। साथ ही, देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
वहीं, उम्मीदवारों को आयु 1 जनवरी 2020 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। सभी आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट भी दी गयी है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन सम्बन्धी जानकारी
राजस्थान जूनियर इंजीनियर संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2020 में आवेदन प्रक्रिया 04 मार्च से शुरू होगी जो कि 2 अप्रैल को मध्य रात्रि 11.59 बजे तक चलेगी। हालांकि, उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने के बाद अंतिम तिथि तक इंतजार करने की बजाए समय सीमा के भीतर ही आवेदन कर लेना चाहिए।
राजस्थान जेई भर्ती 2020 नोटिफिकेशन
राजस्थान जूनियर इंजीनियर संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2020 शॉर्ट नोटिस
Tags:- pwd recruitment 2020 rajasthan, pwd rajasthan
pwd recruitment 2020 apply online, www pwd rajasthan gov in vacancy 2020, pwd rajasthan recruitment 2020, rajasthan pwd jen recruitment 2020, pwd recruitment 2020 for civil engineers, pwd rajasthan vacancy 2020