हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने इलेक्शन नायब तहसीलदार, इलेक्शन कानूनगो, टेलीफोन ऑपरेटर समेत कुल 1137 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। इन पदों के लिए आवेदन के योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, hssc.gov.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक के माध्यम से अब 17 अप्रलै 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा एसएससी द्वारा हाल ही में जारी नोटिस के अनुसार, विज्ञापन संख्या 01/2020 के सापेक्ष विज्ञापित 1137 विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि को 24 मार्च से बढ़ाकर 17 अप्रैल किया जाता है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को 27 मार्च से बढ़ाकर 22 अप्रैल 2020 कर दिया गया है।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, hssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। सम्बन्धित विज्ञापन (सं.01/2020) के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करके अप्लीकेशन पोर्टल पर जा सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिये गये ऑनलाइन आवेदन लिंक के जरिए सीधे अप्लीकेशन पोर्टल पर पहुंच सकते हैं। अप्लीकेशन पोर्टल पर आपको पहले अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण का ऑप्शन 17 अप्रैल 2020 तक उपलब्ध रहेगा।
आवेदन शुल्क
हरियाणा एसएससी ने पदों के अनुसार आवेदन शुल्क को अलग-अलग रखा है, जो कि 100 रुपये से और 150 रुपये है। आयोग ने आरक्षित श्रेणियों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट भी दी है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
इन पदों के लिए होनी है भर्ती
पदनाम | पदसंख्या |
नायब तहसीलदार | 06 |
चुनाव कानूनगो | 21 |
कार्य पर्यवेक्षक | 117 |
ऑटो डीजल मैकेनिक | 39 |
कार्पेंटर | 33 |
प्लम्बर | 04 |
रिसेप्शनिस्ट-कम-टेलीफोन ऑपरेटर | 09 |
सर्वेक्षक | 01 |
चित्रकार (पेंटर) | 27 |
मेसन | 23 |
मैकेनिक (एयर कंडीशनिंग और प्रशीतन) | 07 |
लिफ्ट ऑपरेटर | 02 |
चार्जमैन (एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन) | 02 |
चार्जमैन (इलेक्ट्रिकल) | 10 |
इलेक्ट्रीशियन | 115 |
मशीन टूल ऑपरेटर | 07 |
ऑटो इलेक्ट्रीशियन | 11 |
प्रभारी व्यक्ति विविध | 11 |
स्टोर कीपर | 15 |
फिटर हैवी मशीन 39 | 39 |
पर्यवेक्षक | 12 |
लोहार | 06 |
कार्यशाला मशीनरी संचालक | 14 |
चार्जमैन हैवी प्लांट | 14 |
निरीक्षक | 32 |
अनुभाग अधिकारी | 05 |
सब स्टेशन जेनरेटर अटेंडेंट | 02 |
इलेक्ट्रीशियन | 04 |
जूनियर मैकेनिक | 10 |
लेखा लिपिक | 11 |
स्टोर कीपर | 03 |
स्टोर क्लर्क | 06 |
लिफ्ट ऑपरेटर सहायक बीज उत्पादन अधिकारी | 31 |
चार्ज मैन अकाउंट असिस्टेंट | 02 |
वरिष्ठ मैकेनिक | 02 |
विपणन सहायक | 04 |
टीजीटी पंजाबी | 176 |
टर्नर प्रशिक्षक, सिद्धांत | 93 |
फिटर इंस्ट्रक्टर, थ्योरी | 144 |
स्टोर कीपर बढ़ई प्रशिक्षक, व्यावहारिक | 14 |
फार्मासिस्ट | 25 |
लेबोरेटरी तकनीशियन | 28 |
एचएसएससी भर्ती 2020 महत्वपूर्ण तिथियां
विवरण | पूर्व तिथि | संशोधित तिथि |
एचएसएससी भर्ती 2020 नोटिफिकेशन जारी तिथि | 12 फरवरी 2020 | |
एचएसएससी भर्ती 2020 ऑनलाइन आवेदन शुरू तिथि | 03 मार्च 2020 | 27 मार्च 2020 |
एचएसएससी भर्ती 2020 ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि | 24 मार्च 2020 (रात 12 बजे से पहले) | 17 अप्रैल 2020 |
एचएसएससी भर्ती 2020 ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा अंतिम तिथि | 27 मार्च 2020 | 22 अप्रैल 2020 |
एचएसएससी भर्ती 2020 के लिए महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन तिथि (विज्ञापन संख्या 01/2020) में विस्तार से सम्बन्धित नोटिस
ऑफिशियल नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 01/2020) डाउनलोड लिंक
नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 01/2020) पोर्टल लिंक
Tags:- hssc recruitment 2020 upcoming, advt 112019, hssc recruitment 2019, hssc vacancy 2020, hssc login, hssc 152019, hssc new recruitment 2020, hssc 112019 advertisement pdf